महाराजपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामबाग सकवाह में शराबबंदी को लेकर आधा सैंकड़ा महिलाएं लाठी लेकर घर से निकली। रविवार रात को आठ बजे नारी शक्ति को एक साथ देखकर पुरवा पुल के ईद गिर्द खुले ढाबा व दुकानो के शटर बंद हो गए है। इसी एरिया के घर में शराब विक्रय का अड्डा बना लिए एक महिला के घर सामने महिलाओ ने रोष दिखाया।