नानकमत्ता विद्युत विभाग की टीम ने बिजली चोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ग्राम जोगीठेर प्रतापपुर और नगला जोगीठेर प्रतापपुर में छापेमारी की।
उपखंड अधिकारी हर्षित जायसवाल के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान टीम ने मीटर से पहले केबल काटकर बिजली चोरी किए जाने के मामले पकड़े। मौके पर महेंद्र, बचन कौर, जसविंदर सिंह, गुरुबचन सिंह और सुखवंत सिंह के खिलाफ कार्रवाई की गई।
इसके बाद नगला जोगीठेर प्रतापपुर में भी छापेमारी कर गुरमीत सिंह को कथित विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा गया। विभाग की ओर से सभी आरोपियों के खिलाफ विद्युत चोरी की शिकायत दर्ज कर मुकदमा दर्ज कराया गया।
अभियान में विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। उपखंड अधिकारी हर्षित जायसवाल ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। #WorldNews #viralreels #irevideon #nanakmtta #Nanakmtta #viralreels #Uttrakhand #bijalivibhag #dmudhamSinghNagar #sdoelectricity