AC कोच में 2 सूटकेस भरकर शराब ला रही थी नेहा, समस्तीपुर में गिरफ्तार
दो सूटकेस में भरकर लाई जा रही थी यह शराब
पुलिस ने बताया कि दोनों सूटकेस से कुल करीब 75 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है. शराब के साथ समस्तीपुर के सिंघिया थाना क्षेत्र की रहने वाली नेहा कुमारी और हरियाणा के करनाल निवासी इशान कुमार को गिरफ्तार किया गया. दोनों से पूछताछ कर शराब तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.