बमोरी: डिंगडोली गांव में बाल विवाह की सूचना पर महिला बाल विकास विभाग की कार्रवाई, विवाह रुकवाया
Bamori, Guna | Apr 19, 2026 फतेहगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम डिंगडोली गांव में 18 अप्रैल 2026 बाल विवाह की सूचना पर महिला एवं बाल विकास विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम डिगडोली गांव में पहुंचकर बाल विवाह रुकवाया जिसमें पता चला कि ग्राम के नर्सिंग भील अपने पुत्र रामलाल उम्र 19 साल का बाल विवाह कर रहे थे जो की राजस्थान में दिनांक 19 अप्रैल को बारात लेकर जाना थी l