रायसेन: रायसेन में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार
Raisen, Raisen | May 12, 2026 जिला मुख्यालय रायसेन में मंगलवार को गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाए। जहां शाम 4 बजे अधिकतम तापमान लगभग 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और जरूरी काम से ही लोग घरों से बाहर निकले। तेज धूप के कारण बाजारों मे