नगरी: शासन-प्रशासन की उदासीनता से नाराज ग्रामीणों ने अपने गांव में शराब दुकान खोलने की मांग की
ग्राम पंचायत लटियारा के आश्रित गांव साहनीखार के ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव की दूरी मुख्य मार्ग करीब 2 किलोमीटर है। वही यहा मार्ग काफी जर्जर हो गया है। जिसमें चलना काफी मुश्किल हो गया है। बताया कि बारिश के दिनों में आवागमन करने में लोगों और गांव के विद्यार्थियों को काफी परेशानी होती है। साथ ही खराब सड़क के कारण कई बार हादसे हो चुके हैं।