हज़ारीबाग: प्रोफेसर पवन कुमार पोद्दार को मिला विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति का प्रभार
विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद के प्रतिकुलपति प्रोफेसर पवन कुमार पोद्दार को विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है । ज्ञात हो की इससे पूर्व उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त श्रीमती सुमन कैथरीन किसपोट्टा कुलपति का दायित्व का निर्वहन कर रही थी।