हज़ारीबाग: उपायुक्त ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों ने मदद की गुहार
उपायुक्त नैन्सी सहाय ने को जनता दरबार का आयोजन कर आमजनों की समस्याओं को सुना।मंगलवार शाम 4 बजे उपायुक्त ने आमजनों की समस्याओं के बाबत कहा कि इनकी परेशानियों को हल करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। आज के जनता दरबार में शहरी सहित विभिन्न प्रखंडों से 22 से अधिक आवेदकों ने अपनी अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन समर्पित कर समाधान की मांग की।