खकनार: ढाबा में उमड़ा आस्था का सैलाब, कार्तिक मास की समाप्ति पर निकली शोभा डिंडी यात्रा, भजनों पर झूमे ग्रामीण
खकनार तहसील के ग्राम ढाबा में भगवान कार्तिक मास की समाप्ति पर आज गुरुवार सुबह तड़के 5 बजे शोभा डिंडी यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक शोभायात्रा में गांव के सैकड़ों महिला-पुरुषों, युवाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने उत्साह के साथ भाग लिया। डिंडी यात्रा भजन-कीर्तन और ढोल-ताशे की धुनों के साथ पूरे गांव में घुमाई गई, जिसमें श्रद्धालु जयघोष करते, भक्ति गीत गाते और नृत्य