सैदपुर: बासूपुर के वेद इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में 100% रिजल्ट से फिर रचा इतिहास
सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में वेद इंटरनेशनल स्कूल ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परचम लहराते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। विद्यालय ने लगातार बेहतर प्रदर्शन की परंपरा को बरकरार रखते हुए इस वर्ष भी शानदार सफलता दर्ज की। परिणाम आने के बाद स्कूल पहुँचे 10वीं के बच्चों को सम्मानित किया गया।