मैनपुरी: एसपी के निर्देशन पर यातायात पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, 283 चालान के बाद ₹3,10,000 का वसूला जुर्माना
मैनपुरी में एसपी के निर्देशन पर यातायात पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया है। वाहन चेकिंग अभियान में 283 गाड़ियों के चालान काटने के बाद 3,10,000 रुपए का पुलिस ने जुर्माना वसूला है। वही इस कार्रवाई के बाद यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों से यातायात के नियमों का सही से पालन करने के लिए दिशा निर्देश दिए है।