बिछिया: स्वास्थ्य और पर्यावरण का संदेश लेकर निकली साइकिल रैली, 80 महिला खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
मंडला जिले में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 80 महिला खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे सहित कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। इस संबंध में 4 जून को दोपहर 12 बजे विभाग से जानकारी प्राप्त हुई।