अकलतरा: पोड़ीदल्हा गांव में दो भाइयों के बीच हुआ विवाद, थाना में दोनों भाइयों के खिलाफ दर्ज हुआ जुर्म
पुलिस के मुताबिक, पहली रिपोर्ट पोड़ीदल्हा गांव के सुरेश निर्मलकर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके भाई कलेश निर्मलकर की पत्नी गाली-गलौज कर रही थी। जिसे गाली-गलौज करने से ना किया तो उसके छोटे भाई कलेश निर्मलकर ने आकर डंडे से मारपीट की। दूसरी रिपोर्ट कलेश निर्मलकर ने लिखाया कि उसके भाई सुरेश की पत्नी ने गाली-गलौज की जिन्हें मना करने पर उसके भाई ने आकर मारपीट की।