जगदलपुर: सर्किट हाउस में केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने प्रेस वार्ता में भोंगापाल बौद्ध महोत्सव की दी जानकारी
आगामी 1 जून 2025 को बस्तर संभाग के कोंडागांव नारायणपुर जिले अंतर्गत आने वाले भोंगापाल में राज्य स्तरीय भोंगापाल बौद्ध महोत्सव का गरिमामय आयोजन होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ बस्तर में युद्ध नहीं बुद्ध की शांति के ऐतिहासिक, पुरातात्विक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को दृष्टिगत रखते हुए भोंगापाल बौद्ध महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।