पलिया: कोलवा फार्म के पास एक साथ दिखे 4 बाघ, इलाके में फैली दहशत
जिले की मझगई वन रेंज के अंतर्गत धर्मापुर से आगे कोलवा फार्म गाँव के समीप पुलिया के पास एक साथ चार बाघ दिखाई देने से हड़कंप मच गया है। जंगल की सीमा के पास एक ही जगह पर चार बाघों की चहलकदमी से आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है और क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है।