लक्ष्मणगढ़: अलवर में दिन में 42°C की लू, शाम को आंधी-बारिश और ओले से मिली राहत
गुरुवार को अलवर में मौसम के दो तेवर देखने को मिले। दोपहर तक 42°C पार तापमान और लू-उमस से लोग बेहाल रहे, सड़कों पर सन्नाटा रहा। लेकिन शाम को 50-60 किमी प्रति घंटे की तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश और ओलावृष्टि हुई। पिछले 4 दिनों से जिले में यही ट्रेंड है - दिनभर भीषण गर्मी के बाद शाम को बारिश हो गई।