नवाबगंज: बाराबंकी में चार किलो चांदी की ईंट की जांच की मांग को लेकर शिवसेना यूबीटी ने किया प्रदर्शन
बाराबंकी में शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ताओं ने अयोध्या राम मंदिर निर्माण हेतु वर्ष 2018 में ट्रस्ट को भेंट की गई चार किलो चांदी की ईंट के लेखा जोखे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदेश महासचिव मनोज मिश्र 'विद्रोही' के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।