मखदुमपुर: टहेटा स्टेशन पर युवक पर जानलेवा हमला, 10-15 बदमाशों ने घेरकर बेरहमी से पीटा
जहानाबाद के टहेटा रेलवे स्टेशन पर बुधवार शाम मनीष कुमार (22) पर 10–15 बदमाशों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक मखदुमपुर से घर लौट रहा था, तभी घात लगाकर बैठे हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से वार किया। परिजनों ने पुरानी रंजिश और जातिसूचक गाली का आरोप लगाया है। घायल का इलाज सदर अस्पताल में बुधवार रात्रि करीब 9 बजे जारी है।