हरदोई: मेडिकल कॉलेज गेट के पास लगे वाटर कूलर से चोरी हुईं टोंटियां, कई जगह पूर्व में हो चुकी हैं चोरी
Hardoi, Hardoi | May 26, 2026 हरदोई में टोंटी चोर ने नगर पालिका की नींद उड़ा दी है, कुछ दिन पूर्व राहगीरों एवं नगरवासियों को ठंडा पानी मिल सके इसके लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर वाटर कूलर लगवाए थे। इन वाटर कूलरों के लगते ही टोटी चोर सक्रिय हो गया और एक ही रात में 40 में से 36 टोंटियां चोरी कर लीं।वहीं मेडिकल कालेज गेट पर भी एक वाटर कूलर रखा था उसकी भी टोंटियां बीती रात चोरों हो गयीं।