मध्यप्रदेश के बड़वाह मे ऑनलाइन अवैध दवा बिक्री के विरुद्ध सहित चार सूत्रीय मांगों को लेकर नगर के समस्त औषधी विक्रय व्यवसायी संघ द्वारा मध्यप्रदेश केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के आह्वान पर बुधवार को मेडिकल स्टोर्स बंद रखकर सुबह साढ़े ग्यारह बजे नगर के मुख्य चौराहे से जयस्तंभ महेश्वर रोड होते हुए रैली निकालकर नगर पालिका परिसर पहुंचे।