शाहबाद: माँ बाड़ी डे-केयर केंद्रों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की मांग, शाहाबाद के एडीएम को सौंपा ज्ञापन
Shahbad, Baran | May 26, 2026 जानकारी मंगलवार सुबह 10 बजे मिली भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए माँ बाड़ी एवं डे-केयर केंद्रों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर शाहाबाद एडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि जिले में संचालित 320 माँ बाड़ी डे-केयर केंद्रों में करीब 9600 बच्चे अध्ययनरत हैं, जिन्हें तेज गर्मी में केंद्रों पर बुलाया जा रहा है।