रायडीह: जिला परिवहन कार्यालय आपके द्वार,रायडीह प्रखंड के नवागढ़ पंचायत भवन में बना 125 लोगों का ड्राइविंग लाइसेंस।
Raidih, Gumla | Jun 25, 2026 गुमला जिले के ग्रामीणों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। अब ड्राइविंग लाइसेंस और लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि झारखंड सरकार के परिवहन विभाग ने “परिवहन कार्यालय आपके द्वार” अभियान की शुरुआत कर दी है। इस अभियान के तहत अब पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।