गोरखपुर: वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रंगदारी मांगने के आरोप में ग्रीन सिटी से एक युवक को शाहपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
शाहपुर थाना प्रभारी जयंत सिंह को एक व्यक्ति द्वारा तहरीर देकर आरोप लगाया गया।कि शुभम नाम का एक व्यक्ति व्यक्तिगत वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उनसे पैसे की मांग कर रहा है।इस मामले में शाहपुर थाने पर मुकदमा दर्ज करने के बाद आज शुभम को पुलिस से गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल रवाना कर दिया गया।