बाराबंकी के लोनीकटरा थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में एक 14 वर्षीय किशोर के साथ कथित पुलिस मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित किशोर की मां ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच और संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।