गया टाउन सीडी ब्लॉक: बुद्ध पूर्णिमा पर BTMC द्वारा गया के अस्पताल में प्रसाद बांटा गया, नवजातों को मिला ‘सिद्धार्थ’ नाम का संदेश
गया के प्रभावती अस्पताल में बुद्ध पूर्णिमा को लेकर आस्था और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। बोधगया मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा शनिवार की सुबह 10 बजे अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच भगवान गौतम बुद्ध का प्रसाद वितरित किया गया।इस दौरान बुद्ध पूर्णिमा के दिन जन्मे नवजात शिशुओं के परिजनों को बच्चों का नाम ‘सिद्धार्थ’ रखने की सलाह दी गई।