लोहरदगा: कोयला टोली में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ग्रामीण की हुई मौत
लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र के भक्सो कोयला टोली तालाब के समीप सड़क दुर्घटना में ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक की पहचान लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र के भक्सो कोयला टोली निवासी स्वर्गीय सुकरू उरांव के पुत्र बुधमन उरांव (48 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधमन उरांव शनिवार की सुबह टहलने के लिए निकला हुआ था। तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट