लोहरदगा: कनेली मोड़ के समीप अज्ञात वाहन ने नाना और नाती को मारी टक्कर नाना की मौत
लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने नाना और नाती को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में नाना की मौत हो गई है। जबकि नाती गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतक की पहचान भंडरा थाना क्षेत्र के मसमानो टोटो निवासी स्वर्गीय खुदी सिंह के पुत्र चंद्रपाल सिंह के रूप में हुई है। वहीं दुर्घटना में चंद्रपाल सिंह का नाती शीर्ष कुमार घायल हो गया ।