लोहरदगा: शंख नदी के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की हुई मौत, शव का हुआ पोस्टमार्टम
लोहरदगा जिला के शंख नदी के समीप शुक्रवार की शाम बाइक व लोडेड ट्रक के बीच हुई सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। आज शव का पोस्टमार्टम किया गया। मृतक युवक की पहचान बोकारो जिला के दुगदा थाना क्षेत्र के दुर्गा कॉलोनी निवासी आनंद महतो के 25 वर्षीय पुत्र बिनोद कुमार महतो के रूप में हुई है।