देेेवरिया: तिवई के पास कोहरे के कारण अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पैदल जा रहे युवक की हुई मौत
Deoria, Deoria | Jan 27, 2025 रविवार की रात 8:00 बजे तिवई गांव के बिंदवालिया टोला के रहने वाले सत्येंद्र निषाद 30 साल पेट्रोल पंप के पास पैदल ही जा रहे थे। इस दौरान कोहरे की वजह से दिखाई नहीं दे रहा था। जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर हो गई। वहीं उनके शव को कई गाड़ियों ने रौंद दिया। उस रास्ते से जा रहे लोगों नें पुलिस को सूचना दी।