बल्देवगढ़: पटोरी के पास लोहे का छुरा लेकर घूम रहे एक संदिग्ध आरोपी को बल्देवगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार, मामला किया दर्ज
बल्देवगढ़ पुलिस थाना एवं देवरदा पुलिस चौकी अंतर्गत पटोरी के पास लोहे का छुरा लेकर घूम रहे एक आरोपी को बल्देवगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें पुलिस थाना प्रभारी मनोज सोनी के द्वारा बताया गया कि एक संदिग्ध आरोपी बालू राजपूत पुत्र बंदी राजपूत निवासी पटोरी को लोहे का छुरा लेकर घूमते हुए पकड़ा गया है।और मामला दर्ज किया गया।