एटा: डांक बगलिया मेडिकल कॉलेज में गार्ड्स ने दंपति से की अभद्रता और मारपीट, बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद
एटा के मेडिकल कॉलेज में शनिवार सुबह बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में सुरक्षाकर्मियों ने एक व्यक्ति से मारपीट की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।यह घटना थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत मेडिकल कॉलेज की ओपीडी परिसर में हुई। गांव मंगथरा निवासी राकेश कुमार अपनी पत्नी के साथ डांक बगलिया स्थित मेडिकल कॉलेज ओपीडी में दवा