सदर मेदिनीनगर के नया थाना प्रभारी के रूप में संतोष कुमार गुप्ता ने सोमवार दोपहर 1 बजे कार्यभार संभाल लिया। वर्तमान थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय को लाइन क्लोज कर दिया गया है। संतोष कुमार गुप्ता मनातू थाना में कनीय पुलिस पदाधिकारी के तौर पर कार्यरत थे। पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन ने रविवार रात सदर थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय को लाइन क्लोज कर दिया था।