शिवपुरी: सिरसौद पुलिस ने नाबालिग बालिका को ढूंढकर परिजनों को सुरक्षित सौंपा
शिवपुरी जिला की सिरसौद थाना पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत तत्परता दिखाते हुए लापता नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया है।जानकारी के अनुसार, 9 अप्रैल को ठर्रा गांव के एक फरियादी ने सिरसौद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बालिका खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बाद भी कोई जानकारी ।