करेरा: किसान पारंपरिक खेती छोड़ नई फसलों की ओर, कम ज़मीन में ज़्यादा मुनाफ़ा, अमेरिकन केसर की खेती चर्चा में
करैरा-पारंपरिक खेती से हटकर अब किसान नई तकनीकों और फसलों की ओर रुख कर रहे हैं इसी कड़ी में करैरा निवासी किसान उमेश मिश्रा ने अपने फार्म हाउस पर एक अनोखी पहल करते हुए पहली बार अमेरिकन केसर की खेती की है जो क्षेत्र के किसानों के लिए एक नई दिशा साबित हो सकती है किसान उमेश मिश्रा ने बताया कि उन्होंने करीब एक बीघा भूमि में अमेरिकन केसर की फसल लगाई है