कहरा: सदर थाना पुलिस ने दिघीया गांव से चोरी हुई बाइक के साथ एक चोर को किया गिरफ्तार
Kahara, Saharsa | Dec 29, 2024 सदर थाना की पुलिस ने चोरी की गई बाइक के साथ एक चोर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार चोर बीते 24 दिसंबर को देर रात आंगन में लगी एक मोटरसाइकिल का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया था। जिसको लेकर पीड़ित व्यक्ति मोo मुन्ना के द्वारा सदर थाना मे गाड़ी बरामद को लेकर आवेदन दिया गया था। मामला सदर थाना क्षेत्र के दिघीया गांव वार्ड 3 की बताई जा रही है।