बुढ़ार: अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ₹11 लाख की रेत और मिनी ट्रक जब्त
Burhar, Shahdol | May 30, 2026 बुढ़ार थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रेत से भरा मिनी ट्रक जब्त किया। पंचवटी तिराहा के पास घेराबंदी के दौरान चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। जब्त रेत और वाहन की कीमत करीब 11.10 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।वीडीओ शनिवार सुबह 10 बजे सामने आया है।