सिरोही: जिला कलेक्टर तोमर की अध्यक्षता में हुई प्रथम बैठक, विभिन्न अधिकारियों से चर्चा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Sirohi, Sirohi | Apr 4, 2026 नवपदस्थापित जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में शनिवार को जिला परिषद सभागार में प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजना एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि जिले में राज्य व केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र तक पहुंचाया जाना सुनिश्चित करें।