दमोह: रीवा में बोरवेल में गिरने से मासूम की मौत के बाद कलेक्टर के निर्देश में एहतियात के तौर पर बंद कराए गए 4 खुले हुए बोरबेल
Damoh, Damoh | Apr 15, 2024 दमोह रीवा जिले से एक मासूम की बोरवेल में फसने की वजह से दर्दनाक मौत हो जाने का घटनाक्रम सामने आया था। जिसको दृष्टिगत रखते हुए। इस तरह की घटनाएं दमोह जिले में घटित न हो इसलिए एहतियात बरतने कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के द्वारा जिले मे कही पर भी खुले हुए बोरवेल को बंद कराने की मुहिम चलाई जा रही है। उसी क्रम मे आज 4 कुले हुए बोरवेल मिलने को सूचना पर बंद कराए गए।