दमोह: दमोह शहर तथा शहर के आसपास वाले इलाकों में देर रात तेज गड़गड़ाहट और आंधी तूफान के साथ गिरे ओले,
Damoh, Damoh | Apr 14, 2024 दमोह शहर में देर रात अचानक मौसम ने करवट बदली और एकाएक तेज आंधी तूफान और गड़गड़ाहट के साथ जमकर बारिश हुई तथा बारिश के दौरान जमकर ओलावृष्टि भी हुई। हालांकि यह ओलावृष्टि सिर्फ दमोह शहर में नहीं बल्कि दमोह शहर से सटे आसपास के क्षेत्र में भी ओलावृष्टि हुई है।हालांकि अभी ओलावृष्टि होने से किसानों के किसी भी प्रकार के नुकसान की खबर तो सामने नहीं आई है।