दमोह: आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले जिले के चार ग्राम पंचायत सचिव निलंबित, जिला पंचायत सीईओ ने जारी किया आदेश
Damoh, Damoh | Apr 15, 2024 मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं अवसंरचना विकास की प्रथम किश्त की राशि आदर्श आचार संहिता के दौरान निकाली जाकर लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिये लागू आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुये जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्पित वर्मा ने जनपद पंचायत पटेरा के 04 पंचायत सचिवों को अपने पदीय कर्त्तव्यों एवं दायित्वों में कदाचार बरते जाने के आरोप में निलंबित कर दिया है