दमोह: कंकाली माता मंदिर मानस पाठ से शहर भ्रमण कर निकाली गई भव्य चुनरी यात्रा, मां बड़ी देवी को की गई समर्पित
Damoh, Damoh | Apr 15, 2024 दमोह शहर के मानस पाठ स्थित कंकाली माता मंदिर से विशाल चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया। जहां सर्व प्रथम कंकाली माता का पूजन अर्चन करने के बाद यह चुनरी यात्रा प्रारंभ हुई। जो मानसपाठ चैनपुरा बकौली चौराहा, घंटाघर से होते हुए मां बड़ी देवी मंदिर पहुंची। जहां पूजन अर्चन के बाद मां बड़ी देवी के लिए यह चुनरी अर्पित की गई। ड्रोन कैमरे का वीडियो वायरल हो रहा है।