बस्ती: आंगनवाड़ी नियुक्ति प्रक्रिया में मनमानी का आरोप, उच्च स्तरीय जांच व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Basti, Basti | Apr 24, 2025 नगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला राजघाट निवासिनी सुधा पत्नी केदारनाथ ने वृहस्पतिवार को दिन में मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी के साथ ही सम्बंधित अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाय है। पत्र में सुधा ने कहा है कि आंगनवाड़ी कार्यकत्री चयन प्रक्रिया में अनियमितता की गई है। और मनगढन्त ढंग से षड़यंत्रपूर्वक उसे चयन से बाहर कर दिया।