बस्ती: नाहरपुर के पास सरयू नहर के किनारे अज्ञात कारणों से गेहूं के डंठल में लगी भीषण आग, गन्ने की फसल भी जली
Basti, Basti | Apr 23, 2025 कलवारी थाना क्षेत्र के नाहरपुर सरयू नहर के किनारे बुधवार को दिन में अज्ञात के कारणों से आग लग गई। जिससे सैकड़ो बीघा गेहूं का डंठल जल गया। बगल में स्थित गन्ने के खेत में आग लगने से गन्ने की फसल भी जल गई। आसपास के गांव के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।