बस्ती: अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन बस्ती में चल रहे आरक्षी नागरिक मेडिकल परीक्षण का किया निरीक्षण
Basti, Basti | Apr 23, 2025 अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ओम प्रकाश सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन बस्ती में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 के अन्तर्गत चल रहे मेडिकल परीक्षण का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि यह प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।