राजातालाब: नोनखरा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, चार के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के नोनखरा गांव में बुधवार की रात 11बजे एक जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सभाजीत विश्वकर्मा और उनके भाई राकेश उर्फ पप्पू विश्वकर्मा के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ जिसमें राकेश पक्ष ने फावड़ा से हमला कर दिया इस हमले में सभाजीत विश्वकर्मा, उनकी पत्नी प्रमिला देवी और मां गीता देवी घायल हो गई।