राजातालाब: वाराणसी की जंसा पुलिस ने दो बाइक चोरों को किया गिरफ्तार
वाराणसी की थाना जंसा पुलिस ने बुधवार सुबह आठ बजे दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मिर्जापुर के चुनार थाना क्षेत्र के कुसहा निवासी सुनील कुमार सिंह और वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के दीनदासपुर निवासी सतीश कुमार गौड़ के रूप में हुई है। मुखबिर की सूचना पर सजोई गेट के पास से दोनों आरोपियों को पुलिस द्वारा पकड़ा गया।