रायडीह: डाईन-बिसाही के आरोप में परसा गाँव के वृद्ध महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।
Raidih, Gumla | Jun 23, 2026 रायडीह थाना क्षेत्र के परसा गांव में डाईन-बिसाही के अंधविश्वास ने एक वृद्ध महिला की जान ले ली। 74 वर्षीय फागुनी उरांव की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विजय उरांव (43) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी को मंगलवार 23 जून को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।