मांट: तहसील मांट के गेट के सहारे बने अवैध चेम्बर को किया गया ध्वस्त
Mat, Mathura | Jun 19, 2026 माट तहसील परिसर के मुख्य गेट पर अवैध रूप से बने एक दस्तावेज लेखक के चेंबर पर प्रशासन का डंडा चला है। शुक्रवार शाम छह बजे तहसीलदार माट सुशील कुमार गुप्ता और माट थाना प्रभारी निरीक्षक जसबीर सिंह ने भारी संख्या में राजस्व कर्मचारियों और पुलिस बल के साथ मिलकर अवैध चेंबर को जेसीबी से ढहा दिया।