कुचाई: खरसावां विधायक के निजी खर्च से होगी कुचाई चौक से कस्तूरबा विद्यालय तक जर्जर सड़क की मरम्मत
कुचाई चौक से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तक जाने वाली जर्जर सड़क की जल्द मरम्मत कराई जाएगी. खरसावां विधायक दशरथ गागराई के निजी खर्च से सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कराया गया है. सड़क की स्थिति खराब होने के कारण स्थानीय लोगों, छात्राओं एवं राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन जाने तथा बारिश के दौरान ज