हसनपुर: हसनपुर गजरौला मार्ग पर तेज रफ्तार ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत, दो लोग गंभीर घायल
जानकारी के अनुसार, हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मनौटा निवासी मासूम अली (पुत्र शब्बीर अहमद) ई-रिक्शा चलाकर अपने घर लौट रहे थे। रात करीब 9:00 बजे यह घटना हुई। उसी समय, गजरौला थाना क्षेत्र के गांव चौबारा निवासी बबलू सिंह हसनपुर की तरफ से मोटरसाइकिल पर अपने घर जा रहे थे। मछरई गेट के सामने दोनों वाहन अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गए।